नई दिल्ली: जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (Munich Security Conference) में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की एंट्री के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा अधिकारी मुनीर से उनके पहचान पत्र (ID कार्ड) को सामने की ओर दिखाने के लिए कहते हैं। यह घटना कॉन्फ्रेंस के प्रवेश द्वार से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई।
UPDATE!!
Field Marshal Army Chief Asim Munir arrives for Munich Security Conference in Germany pic.twitter.com/v4PQpW4z77— HTN World (@htnworld) February 14, 2026
इसी बीच, जर्मनी स्थित सिंधी राजनीतिक संगठन जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने मुनीर की इस वैश्विक मंच पर मौजूदगी पर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने इसे “गंभीर रूप से दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की।
JSMM के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के चेयरमैन शफी बुरफत ने संयुक्त राष्ट्र (UN), यूरोपीय संघ (EU), जर्मन सरकार और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को संबोधित एक बयान में कहा कि उन्हें आसिम मुनीर की इस मंच पर मौजूदगी देखकर “गहरा दुख और आपत्ति” हुई है।