रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 घंटे की भारत यात्रा पर आए। दोनों देशों के बीच संबंध मज़बूत करने के लिए 28 समझौतों पर मोहर लगा दी गई है। दोनों देशों ने कनेक्टिविटी से लेकर सैन्य सहयोग, ऊर्जा साझेदारी से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी के अनेक मुद्दे शामिल किए। एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों ने अपनी दोस्ती को शांति, समृद्धि और प्रगति का समझौता करार दिया।
दोस्ती को बताया शांति, समृद्धि और प्रगति का समझौता
कोरोना काल के दौरान अपने दुसरे दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे पुतिन। पुतिन ने कहा कि ‘रूस की नजर में भारत एक महान शक्ति, एक मित्र देश और समय की कसौटी पर परखा हुए भरोसेमंद दोस्त है। दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बढ़ रहे हैं और भविष्य की ओर देख रहे हैं।’
‘रूस की नजर में भारत एक महान शक्ति’-व्लादिमीर पुतिन
सोमवार को दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच 2+2 की वार्ता हुई। बैठक के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, ‘भारत और रूस के बीच वार्ताओं में व्यापक और खुली चर्चा हुई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख के सीमा तनाव से लेकर हिंद महासागर में भारत की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी पहलुओं पर बातचीत हुई।’