रूस के यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद से हर तरफ आखें नम हैं। पुतिन के द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने का आज 8 दिन है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर ये साफ़ हो जाता है कि दोनों देशों के नागरिक बैर नहीं अमन चाहते हैं। इस वीडियो में एक रूसी सैनिक चाय की चुस्की लेता है और यूक्रेनियन उसकी मां को फोन करके बताते हैं कि वो ठीक और सुरक्षित है। वीडियो में दिखाया गया है कि निराश सैनिक आत्मसमर्पण करने के बाद कई लोगों और कारों से घिरा हुआ है। वह अपनी मां के साथ एक वीडियो कॉल से बात करता है। वह चाय की चुस्की लेता है और पेस्ट्री खा रहा है। युवक की आखें नम दिखती हैं, क्यूंकि उसे भी एहसास हैं कि जंग से कुछ हासिल नहीं होता
एक आदमी को यूक्रेनी में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सैनिक “पता नहीं वे यहां क्यों हैं”। जबकि एक दूसरे को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह उनकी गलती नहीं है। एक ट्विटर यूजर ने दिल दहला देने वाले वीडियो के बारे में कहा, “जिस तरह से वह चाय और खाना खा रहा है, ऐसा लगता है कि उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है।”
Remarkable video circulating on Telegram. Ukrainians gave a captured Russian soldier food and tea and called his mother to tell her he’s ok. He breaks down in tears. Compare the compassion shown here to Putin’s brutality. pic.twitter.com/KtbHad8XLm
— Christopher Miller (@ChristopherJM) March 2, 2022
“इतना सुंदर कि इन अद्भुत लोगों ने अपनी मानवता नहीं खोई है,” एक अन्य ने कहा। “भगवान उन्हें और युवा सैनिक को आशीर्वाद दे।” एक यूजर ने क्लिप को रूसी आक्रमण की क्रूर वास्तविकता के बीच आशावाद के संकेत के रूप में देखा। यूजर ने लिखा, “यह दिल दहला देने वाला है और एक ही सांस में आपको मानवता की उम्मीद देता है।” इस वीडियो को शेयर कर लोग यूक्रैनियंस की मानवता और बड़प्पन की दाद दे रहे हैं। साथ ही जंग के जल्द खत्म होने की कामना भी कर रहे हैं।