वाशिंगटन। अमेरिकी पत्रकार व लेखक जमाल खशोगी (Jamal Khashoggi) हत्याकांड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए अब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का बचाव किया है। इससे पहले हत्याकांड में सऊदी क्राउन प्रिंस की निंदा के लिए जो बाइडन जोरदार आभियान चला चुके हैं।
यह भी पढ़ें
US NSA का बड़ा बयान, बोले- मोदी और बाइडन के बीच बेहद उपयोगी संबंध
शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशि वालों का होगा भाग्योदय
बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को घोषणा की थी कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के कार्यालय को उन्हें अमेरिकी पत्रकार खशोगी की हत्या मामले में उनकी भूमिका के लिए मुकदमों से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘जमाल खशोगी की मंगेतर और उनके द्वारा स्थापित अधिकार समूह ‘डेमोक्रेसी फार द अरब वर्ल्ड नाऊ’ द्वारा दायर मुकदमे में प्रतिरक्षा मिलनी चाहिए।’
हालांकि, इससे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कई अमेरिकी सांसदों का नाराज होना तय है, क्योंकि सऊदी अरब ने देश और विदेश में शांतिपूर्ण आलोचकों के खिलाफ कारावास और अन्य जवाबी कार्रवाई को कड़ा करने समेत तेल उत्पादन में कटौती कर दी है।
गौरतलब है कि सऊदी क्राउन प्रिंस के आलोचक जमाल खशोगी अमेरिका में रहकर वाशिंगटन पोस्ट अखबार में सऊदी अरब के राजनीतिक हालात पर कॉलम लिखा करते थे। दो अक्टूबर, 2018 को जब वह अपनी शादी के लिए जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में गए थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई थी।
इस दौरान उनकी मंगेतर हैटिस सेंगिज दूतावास के बाहर खशोगी की प्रतीक्षा कर रही थीं लेकिन वह नहीं लौटे। बाद में हुई जांच में सऊदी अरब से भेजे गए सरकारी अधिकारियों के दस्ते द्वारा खशोगी की हत्या का पता चला। लेकिन उनकी लाश कभी नहीं मिली।
माना गया कि लाश को तेजाब से जलाकर उसे दूतावास परिसर में ही नष्ट कर दिया गया। मामले में सऊदी अदालत ने कुछ अधिकारियों को दंडित भी किया लेकिन क्राउन प्रिंस शक के दायरे में आने के बावजूद दंड से बच गए।
Jamal Khashoggi murder case, Jamal Khashoggi murder, Jamal Khashoggi, Jamal Khashoggi murder latest news,