आज रूस और यूक्रेन के युद्ध का तीसरा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के राजधानी कीव छोड़ने की खबरें सामने आई। इसके बाद खुद राष्ट्रपति ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वो अपने देश यूक्रेन में ही डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो कीव में डटे हुए हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।
देश छोड़कर भागने की अफवाह का खंडन
देश छोड़कर भागने की अफवाह का खंडन करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि हम कीव में हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। वीडियो में वो अपने सलाहकारों और प्रधानमंत्री से घिरे दिख रहे हैं। वीडियो देर रात में शूट किया गया।
पहले भी कर चुके हैं वीडियो जारी
बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति का ये दूसरा वीडियो है। इससे पहले जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था कि ‘मैं, मेरा परिवार और मेरे बच्चे सभी यूक्रेन में हैं। वे गद्दार नहीं हैं, वे यूक्रेन के नागरिक हैं।’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मुझे पता चला है कि रूस का पहला टारगेट मैं हूं वहीं मेरा परिवार उनके दूसरे टारगेट पर है।’ उन्होंने कहा कि ‘रूस उन्हें खत्म करना चाहता है और यूक्रेन को राजनीतिक रूप से बर्बाद करना चाहता है।’