ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले 6000 से अधिक हो चुके हैं। मृत व्यक्ति पश्चिमी सिडनी का रहने वाला है।

बता दें कि जिस व्यक्ति की मौत हुई उनका फुल वक्सीनेशन हो चुका था। लेकिन उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी थी। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को कोविड-19 के 6,324 नए मामले सामने आए।

वहां, 524 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 55 लोग आईसीयू में हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को न्यू साउथ वेल्स में कुछ नए नियम भी लागू किए गए।