न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कोरोना के चलते एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अपनी शादी कैंसिल कर दी है। जेसिंडा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए इसकी घोसड़ा की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस तरह के परिदृश्य में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खेद है। आपको बता दें कि अर्डर्न ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया था।
उनसे जब सवाल किया गया कि अपनी शादी कैंसिल करने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है तो प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि ‘जीवन ऐसा ही है।’ जेसिंडा ने कहा, ‘मैं इससे अलग नहीं हूं। मैं यह कहने की हिम्मत करती हूं। न्यूजीलैंड के हजारों अन्य लोग ने महामारी से बहुत अधिक विनाशकारी प्रभाव महसूस किए हैं। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब कोई अपना गंभीर रूप से बीमार होता है।’
बता दें कि न्यूजीलैंड में उत्तरी से लकर दक्षिणी द्वीपों में फैले कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रविवार आधी रात से कोविड गाइडलाइंस को सख्त कर दिया गया है। लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या को भी कम कर दिया गया है।