वैटिकन सिटी। पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का वैटिकन सिटी में निधन हो गया है। पोप 95 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने उनके देहांत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान: हिंदू महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या
सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल
पहले पोप जिन्होंने दिया था इस्तीफा
पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट वेटिकन में 16वें पोप रहे हैं और जर्मन धर्मशास्त्री भी रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा, ‘दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट का वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।’
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, पोप फ्रांसिस ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ‘बहुत बीमार’ थे और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा।
25 वर्षों तक रहे पोप
लगभग 25 वर्षों तक कार्डिनल जोसेफ के रूप में बेनेडिक्ट वेटिकन के सैद्धांतिक कार्यालय के शक्तिशाली प्रमुख थे। बेनेडिक्ट को 19 अप्रैल, 2005 को लोकप्रिय पोप जॉन पॉल द्वितीय के स्थान पर पोप चुना गया था, जिन्होंने 27 वर्षों तक शासन किया।
Pope Benedict dies in Vatican City, Pope Benedict, Pope Benedict dies,