मास्को/कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस को जिस तरह के प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ऐसी उम्मीद नहीं रही होगी। ऐसा माना जा रहा था रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन को अपने कब्जे में ले लेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। इस लड़ाई में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें
रूस में अनोखा ट्रेंड, पूर्व पतियों और ब्वॉयफ्रेंड्स को युद्ध में भेज रही हैं औरतें
कंगना की भविष्वाणी हुई सच, पराग हुए ट्विटर से आउट, एलन मस्क बने बॉस
खबर है कि पुतिन की प्राइवेट आर्मी (Wegner Group) में HIV और हेपेटाइटिस C के मरीजों की भर्ती की जा रही है, जिन्हें यूक्रेन युद्ध में भेजने की तैयारी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय से खबर है कि प्राइवेट आर्मी में भर्ती होने वाले ये रूसी कैदी मरीज हैं।
यूके की डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि इससे पहले की लड़ाइयों में Wegner Group में भर्ती के मानक काफी उच्च थे। इसके कई ऑपरेटर्स प्रोफेशनल सोल्जर के तौर पर काम कर चुके हैं। अब तो बीमार कैदियों की भर्ती की जा रही है। इससे साफ होता है कि एक्सपीरियंस और क्वालिटी की जगह आज किस चीज को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्राइवेट आर्मी में 100 से अधिक कैदियों की हुई भर्ती
व्लादिमीर पुतिन की प्राइवेट आर्मी में 100 से अधिक कैदियों की भर्ती हो चुकी है। इनकी पहचान के लिए उन्हें रंगीन ब्रेसलेट पहनाया जा रहा है। यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग का कहना है कि इससे रूस के दूसरे सैनिकों में भी डर फैल गया है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसे सैनिकों को दूसरे सोल्जर्स से अलग रखा जा रहा है। ‘सामान्य सैनिकों’ से इन्हें मिलने-जुलने से रोका जा रहा है।
रूस ने यूक्रेन से अनाज समझौता किया निलंबित
वहीं, रूस ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए अनाज निर्यात समझौते को निलंबित कर दिया है। इस समझौते की वजह से यूक्रेन से 9 करोड़ टन से अधिक अनाज का निर्यात हुआ था और वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी आई थी।
मॉस्को ने इस कदम के लिए क्रीमिया प्रायद्वीप में रूस के काला सागर बेड़े के जहाजों पर यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, यूक्रेन ने हमले से इनकार किया है।
Wegner Group, Wegner Group of Putin, Putin Wegner Group, Wegner Group in Russia,