रूस और यूक्रेन के बीच आज नौंवे दिन भी जंग जारी है। कई जगहों पर भीषण लड़ाई जारी है। वहीं, यूक्रेनियन लोग इस तनावपूर्ण स्थिति में अपना हौंसला नहीं खो रहे हैं। रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वहां की आम जनता भी सड़कों पर लड़ रही है। वे हथियारों के साथ तो हैं ही बल्कि वे रूसी सैनिकों को मानसिक रूप से भी तोड़ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में देखा गया था, जब एक रूसी सैनिक ने यूक्रेनी लोगों के सामने सरेंडर कर दिया था। वहीं, अब एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यूक्रेनी लोगों के हाथ एक रूसी सैन्य टैंक लग गया है। टैंक पर बैठकर वे पूरा आनंद ले रहे हैं और सेल्फी व हंसते-खेलते नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन के खारकीव में पुरुषों के एक ग्रुप ने बर्फीले मैदान में पकड़े गए रूसी टैंक को चलाते हुए खुद का एक वीडियो बनाया। T-80BVM बख्तरबंद युद्धक टैंक के ऊपर सवार होते ही एक व्यक्ति अपनी मातृभाषा में चिल्लाया, ‘यूक्रेन की जय!’ ‘हमने यह कर दिखाया’, साथ में अन्य मित्र भी दोस्त का खुशमिजाज देख आनंद ले रहा है।
#Слатино, Харьковская обл.: тероборона где-то отжала российский танк на ходу https://t.co/050tMba0cI #RussiaUkraineWar pic.twitter.com/9jfXPegj4q
— Necro Mancer (@666_mancer) March 2, 2022
बता दें कि रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन पर हमला किया था। वहां से तबाही की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुकी हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसके द्वारा रूसी सैनिकों को कड़ा जवाब दिया जा रहा है। वहीं, यूक्रेनियन का दावा है कि ये टैंक रूसी सैनिकों द्वारा छोड़े गए थे जिनपर कब्जा कर लिया गया था। वे युद्ध से भाग गए थे। बख्तरबंद कर्मियों के वाहक से लेकर टैंकों तक, जले और नष्ट रूसी सैन्य वाहनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं कि यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी सैनिकों ने निराश होने के कारण आत्मसमर्पण कर दिया है।