चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को दुबई में खेले गए क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश किया। महेंद्र सिंह धोनी ने वो कर दिखाया,जिसका सभी आईपीएल फैंस को इंतज़ार था। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 9वी बार आईपीएल के फाइनल में दिल्ली को 4 विकेट से हरा कर प्रवेश किया। धोनी ने अपनी 6 गेंदों की नाबाद 18 रनों की पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया, जिससे उनकी टीम को 3 गेंद शेष रहते 173 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली।
चेन्नई ने 9वी बार किया फाइनल्स में प्रवेश, धोनी ने दिखाया कमाल
6 गेंद पर 18 रन बना कर नॉट आउट रहे धोनी ने कहा कि ‘कुछ खास नहीं, बस गेंद को देखो और गेंद को हिट करो। मैंने टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया है। इसलिए, आप इसे सिस्टम से बाहर करना चाहते हैं। अगर आप नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस गेंद को देखें। वेरिएशन क्या हैं, जहां गेंदबाज गेंदबाजी कर सकता है। इसके अलावा, दिमाग में ज्यादा कुछ नहीं था। अगर दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही हों, तो गेंद को देखना मुश्किल हो जाता है।’
धोनी बोले-‘मैंने टूर्नामेंट में बहुत कुछ नहीं किया’
आगे उन्होंने कहा कि ‘पिछला सीजन पहली बार था जब हम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। लेकिन हम पिछले सीजन में बचे 3-4 मैचों का फायदा उठाना चाहते थे और हमारे कई बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया। यही वजह है कि हमने इस सीजन में जोरदार वापसी की है।’ अपने पसंदीदा खिलाडी के वापस पुराने रूप में वापस आने से सभी फैंस काफी खुश हैं और सभी जोश से झूमते नज़र आए। सोशल मीडिया पर कई खिलाडियों ने उनकी तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी। फैंस ने भी अपने आइडल धोनी की जम कर प्रशंशा की।
Also Read-क्या नुसरत जहान ने रचा ली यश दासगुप्ता संग शादी? जानिए पूरी खबर