फिट दिखना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग योगा, एक्सरसाइज और डाइटिंग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं। इसके बावजूद कई बार बॉडी उतनी परफेक्ट नहीं दिख पाती जितना हम चाहते है। ऐसे में अगर आप हर बार जब अपनी फेवरेट ड्रेस कैरी करते हैं तो अजीब महसूस होता है और निराशा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं अपने मोटे और बेडौल होते हाथ से परेशान रहती हैं। इन्हें छिपाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं लेकिन इसके बावजूद फ्लैबी हाथ आपके सारे स्टाइल को फीका कर देते हैं। इसे टाइट और सुडौल बनाने के लिए व्यायाम करना जरूरी है लेकिन कुछ स्टाइलिंग टिप्स की मदद से आप अपने मोटे हाथों को स्लिम दिखा सकती हैं। तो आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आप किन स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपने हाथों को स्लिम दिखा सकती हैं।

1.फिंटिंग ब्रा जरूरी

अगर आप गलत साइज वाली ब्रा पहनती हैं तो इससे आपके लुक पर तो असर पड़ता ही है, आपके हाथों का शेप भी लूज दिखता है। गलत साइज की ब्रा पहनने से साइड या अंडरआर्म बल्ज दिखते हैं जो आपके हाथों को और भी मोटा दिखाते हैं इसलिए हमेशा सही फिटिंग वाली ब्रा पहनें।
2.ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनें

ऑफ शोल्डर या कोल्ड शोल्डर डिजाइन्स के आउटफिट्स आपके हाथों के अधिक हिस्से को कवर करेंगे और साथ ही आपके पूरे लुक को बैलेंस करेंग। दोनों ऑफ शोल्डर और कोल्ड शोल्डर डिजाइन काफी ट्रेंड में भी हैं।
3.वी नेक ड्रेस

आप अपने बॉडी के फोकस एरिया को शिफ्ट करने के लिए वी-नेक ड्रेस कैरी करें। ये आपकी सेंटर बॉडी को फोकस करेगा और किसी का भी ध्यान आपके हाथों पर नहीं जाएगा। अपने इस तरह के लुक को आप स्टेटमेंट इयररिंग, नेक-पीस आदि के साथ पूरा कर सकती हैं।
4.डार्क कलर ड्रेस

स्लिमिंग इफेक्ट के लिए आप डार्क कलर, खासतौर पर ब्लैक ड्रेस कैरी कर सकती हैं। आप अपनी हाफ बॉडी पर डार्क कलर के कपड़े पहन सकती हैं। इस ट्रिक के साथ आप अपनी बॉडी शेप को बैलेंस कर सकती हैं।
5.लॉन्ग स्लीव ड्रेस

थ्री-फोर्थ स्लीव, सेवन-एट स्लीव, रिस्ट लेंथ स्लीव या फिर लॉन्ग स्लीव ड्रेस कैरी कर आप अपने मोटे हाथों को छिपा सकती हैं। हालांकि, इन सभी में थ्री-फोर्थ स्लीव फ्लैबी हाथों को छिपाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये स्लीव आपकी कलाई पर फोकस बढ़ाती हैं और किसी की नजर आपके बाजू पर नहीं टिकती है।
6.प्रिंट्स और पैटर्न्स का रखें ख्यान

हॉरिजोन्टल स्ट्राइप्स की जगह आपको वर्टिकल पैटर्न चुनने चाहिए जिससे आपके हाथों को स्लिम इल्यूजन दिया जा सके। अगर आप अपने हाथों के मोटापे को छिपाना चाहती हैं तो हमेशा छोटे प्रिंट वाले कपड़े खरीदें और बोल्ड-बड़े प्रिंट्स से दूर रहें।
7.टाइट स्लीव को ना

मोटे बाजू हैं तो स्लीव बहुत ज्यादा टाइट ना पहनें। टाइट स्लीव प्रॉब्लम एरिया पर फोकस करती हैं। ऐसे में आप बैगी शेप बाजू वाले ड्रेस कैरी करें।