नई दिल्ली। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं होता, बल्कि इसमें घरों में तरह-तरह के लजीज पकवान बनते हैं। होली के त्योहार में गुजिया का काफी महत्व होता है। भारत के हर घर में होली के दिन गुजिया बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
आपने भी बचपन से अभी तक मावा की गुजिया तो खूब ही खाई होगीं। पर, क्या कभी आपने चॉकलेट गुजिया खाई है ? अगर नहीं, तो इस साल आप अपने घर पर चॉकलेट गुजिया बना सकते हैं। ये बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी बेहद पसंद आएगी। ये खाने में बेहद टेस्टी लगती है।
चॉकलेट गुजिया बनाने के लिए जरूरी सामान
2 कप मैदा
1 कप घी
1 कप चीनी
1/2 कप खोया
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप चॉकलेट क्रीम
ड्राई फ्रूट्स
तलने के लिए तेल
कद्दूकस किया हुआ नारियल
1 कप सूजी
चॉकलेट गुजिया बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाही में घी डालें।
इसके बाद इसमें सूजी डाल कर इसे अच्छे से भूनें और अच्छे से भुन जाने के बाद इसे बर्तन में अलग निकाल रख दें।
इसी कढ़ाही में खोया, चीनी और नारियल डालकर इसे अच्छे से भूनें।
भूनने के बाद इस मिश्रण को ठंडा कर लें।
खोया ठंडा होने के बाद इसमें भूनी हुई सूजी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं।
अब एक बर्तन में मैदा और जरूरत के हिसाब से पानी लेकर मैदा को अच्छे से गूंथ लें।
जब ये अच्छे से गूंथ जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बेल लें।
अब साधारण गुजिया की तरह इसमें खोया भरकर सेक लें।
इन गुजिया को आप अब सुनहरा होने तक तलें। जब ये अच्छे से सिक जाए तो चॉकलेट क्रीम से सजाएं।
इसके बाद इस पर मेवे लगाएं। अब बस आपकी चॉकलेट गुडिया परोसने के लिए तैयार है।