भारत में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तीसरी लेहेर के आने से लगभग रोज़ कोरोना के नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबुक, बीते 24 घंटों में करीब 2.7 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
इसी बीच रेकवरी रेट के आकड़े राहत देने वाले हैं। सरकारी आकड़ों के मुताबिक बीते दिन कुल 1.22 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,68,833 नए केस सामने आए हैं। और 1,22,684 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में एब तक कुल 3,49,47,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत में एक्टिव केस का प्रतिशत 3.85 हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 94.83 के करीब है।
बता दें कि भारत में 14,17,820 एक्टिव केस हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66 और वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.84 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में इसके कुल 6,041 मामले हो चुके हैं। नए वैरिएंट के बढ़ने की रफ्तार करीब पांच प्रतिशत है।