भारत में कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। देश में वायरस की तीसरी लहर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते 24 घंटे में इस वायरस के 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ 703 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान जवाई, जो की डराने वाला है।
बीते दिन 2,51,777 लोग रिकवर हुए। इस तरह अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,60,58,806 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड के एक्टिव केस अब 2 मिलियन से ज्यादा हो गए हैं। फिलहाल 20,18,825 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.23% हो गई है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 93.50% पर है।
इसी बीच ओमिक्रॉन के मामलों में भी इज़ाफ़ा हुआ है। अब तक इस वैरिएंट के 9,692 मरीज़ मिले हैं। बीते 24 घंटे में इसमें 4.36% की बढ़ोतरी हुई। फिलहाल कोविड की डेली पॉजिटिविटी रेट 17.94% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.56% है।