देश में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तख दे दी है। भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 90,858 नए संक्रमित सामने आए हैं। बता दें कि इस वायरस से 19,152 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई।

इससे एक्टिव केस बढ़ कर 71,381 हो गए हैं। सामने आए नए केसेज़ का अकड़ा पिछले 7 महीनों में सबसे ज़्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे।

देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 2.75 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।