सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है, जिसमें तीन सेवा प्रमुख शामिल हैं। 8 दिसंबर को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद ये पद खाली हो गया था। जनरल नरवणे को समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रभार दिया गया है क्योंकि वह तीन सेवा प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ हैं।

IAF एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 30 सितंबर और 30 नवंबर को अपने-अपने पद संभाले थे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद की नियुक्ति से पहले, तीन सेवा प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष हुआ करते थे।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) ने मंगलवार को बैठक की और जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 सशस्त्र बलों के जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया। दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने बुधवार को बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस बीच, जनरल नरवने ने रॉयल सऊदी सशस्त्र बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला अल-मुतायर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सेना ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।