नई दिल्ली। पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है। ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। ये जिले सिविल डिफेंस के लिए पहले से चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान आम जनता को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
छा जाएगा अंधेरा और बजेंगे जंग वाले सायरन
इससे पहले बीते दिन गृह मंत्रालय ने जारी निर्देश में कहा कि 7 मई को प्रभावी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे किसी भी आपात स्थिति में नागरिक अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
– हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाना
– हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों को ट्रेनिंग देना।
– दुश्मन के हमला करने पर ब्लैक आउट करना
– महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले छिपाने के उपाय
– हमला होने की स्थिति में जल्द से जल्द जगह खाली करने का अभ्यास किया जाएगा।