मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली कैबिनेट में एक बड़ा फैसला लिया है। मुंबई से एंट्री करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा। यह फैसला आज रात से लागू हो जाएगा। यह टोल प्लाजा वाशी, ऐरोली, मुलुंड(एलबीएस रोड), मुलुंड (ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे) और दहिसर में मौजूद हैं।
5 टोल होंगे फ्री
उन्होंने कहा, ‘मुंबई में एंट्री के समय , दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड समेत 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक प्रभावी था। लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। उनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। लोगों को कतारों में लगने वाला समय बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।