T20 विश्व कप में भारत की हार के बाद से ही लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूपी के कुछ जिलों से पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाए जाने की खबर मिली है। बता दें कि यूपी के 4 जिलों में पाकिस्तान की जीत पर ख़ुशी मनाई गई। 7 लोगों पर पुलिसिया कार्यवाई की जा रही है। वहीं कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
4 जिलों से 7 लोगों पर होगी कार्यवाई
जानकारी के मुताबिक बदायूं में फेसबुक पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर केस दर्ज किया गया। साथ ही बरेली में व्हाट्सप्प पर पाकिस्तान के समर्थन में स्टेटस लगाने के चलते 2 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सीतापुर में भी पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सप्प पर स्टेटस लगाए गए जिसके चलते केस दर्ज किया गया और आगरा में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के तहत मामला दर्ज हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए राष्ट्रद्रोह की कार्यवाई के आदेश
उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। साथ ही इस मामले में राष्ट्रद्रोह की कार्यवाई करने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। फेसबुक पर टिप्पड़ी करने वाले शख्स मुशर्रफ़ पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत की हार के बाद मुशर्रफ़ ने फेसबुक पर टिप्पड़ी की थी। ये मामला रामपुर मथुरा का बताया जा रहा है।
Also Read-यूपी में है सुशासन, पांच साल में बदली प्रदेश की छवि: सीएम योगी