महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई प्रमुख नेताओं सहित 99 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी की पहली सूची में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है. फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे.
पार्टी ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भी उम्मीदवार बनाया है. बावनकुले को पार्टी ने कामठी से टिकट दिया है. 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बावनकुले को टिकट नहीं दिया था, हालांकि पार्टी ने इस बार उन पर विश्वास जताया है.






