Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

‘मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत..’, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के एलान पर लगा बधाइयों का तांता

Bharat Ratna to Lal Krishna Advani Bharat Ratna to Lal Krishna Advani

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम बड़े नेताओं की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

हम सबके प्रेरणास्रोत: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।’

उन्होंने आगे कहा, भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं और आडवाणी का अभिनंदन करता हूं।

आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण: नितिन गडकरी

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी की अहम भूमिका रही है।

आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण हैं। आडवाणी को ‘भारत रत्न’ घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, सार्वजनिक जीवन में आडवाणी की दशकों से लंबी सेवा को पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अटूट निष्ठा के रूप में देखा जाता है। जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है।

उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए एक बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

आडवाणी ने भारत के भविष्य की नींव रखी: शिवराज सिंह चौहान

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, आज हृदय अत्यंत प्रसन्न है। भारत सरकार ने हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

लालकृष्ण आडवाणी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से आडवाणी ने भारत के भविष्य की नींव रखी और राष्ट्र निर्माण में जुटे रहे।

हम सभी के लिए उनकी तपस्या, त्याग, संघर्ष और समर्पण प्रेरणा का अमृत पुंज है। लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों देशवासियों को मान दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी तथा भारत सरकार का अभिनंदन!

भाजपा का एजेंडा पूरा हो रहा, आडवाणी को बधाई: के कविता

BRS की नेता के.कविता ने कहा, “यह अच्छी बात  है कि राम मंदिर भी बन गया, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी मिल रहा है। भाजपा का एजेंडा पूरा होते हुए नजर आ रहा है, मैं लालकृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।”

भाजपा और पीएम ने बहुत देर में सोचा: संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बधाई देते हुए कहा, भाजपा और पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बहुत देर से सोचा। वह अपनी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा आज जिस स्थिति में है, उसकी नींव लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। जिस तरह से भाजपा ने उनके साथ व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं था। लेकिन, अब जब उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, तो उन्हें शुभकामनाएं।

हम राष्ट्रवादियों को आडवाणी ने दी पहचान: माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह देश के लिए गर्व का विषय है। आडवाणी के व्यक्तित्व की विराटता को जानने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अनिवार्य है। वह हर उस संघर्ष के सहभागी रहे हैं, जिसने हम राष्ट्रवादियों को पहचान दी है। त्रिपुरावासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं।

राम मंदिर के लिए सदैव याद रखा जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने बधाई देते हुए लिखा, हमारे प्रेरणास्थान, मार्गदर्शक, वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के लिए भारत रत्न घोषि होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विकास में आपका योगदान अविस्मरणीय है। हम सबकी सांस्कृतिक धरोहर प्रभु श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए आपका संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा और हम सबके लिए आप प्रेरणास्त्रोत हैं।

Previous Post
Model and actress Poonam Pandey is alive

जिंदा हैं मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे, बताया क्यों फैलाई थी मौत की अफवाह; वीडियो आया सामने

Next Post
Manish Sisodia

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को फिर जमानत से इनकार, 17 फरवरी तक जेल में ही रहेंगे

Advertisement