नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। 150 दिनों तक चलने वाली 3570 किलोमीटर लंबी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित होगी। पांच महीनो में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। 2024 के आम चुनाव से पहले लोगों में जागरूकता पैदा करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए एक जन आंदोलन है।
इस भारत जोडो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
राहुल गांधी ने दी पिता को श्रद्घांजलि
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदुर में स्थित अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे।
I lost my father to the politics of hate and division. I will not lose my beloved country to it too.
Love will conquer hate. Hope will defeat fear. Together, we will overcome. pic.twitter.com/ODTmwirBHR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2022
कांग्रेस ने की लोगों से जुड़ने की अपील
कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से भारत यात्रा से जुड़ने की अपील की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी ने भारत की एकता के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। कन्याकुमारी में आज से Bharat Jodo Yatra की शुरुआत हो रही है। जन आंदोलन में शामिल हों।
प्रियंका गांधी ने की थी लोगों से जुड़ने की अपील
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा पर बात की थी। उन्होंने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोग महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर एकजुट होंगे।