भारत में कोरोना के मामलों में ज़ोरदार इज़ाफ़ा हुआ है। तीसरी लहर के बीच दैनिक मामलों में वृद्धि हुई है जिसके चलते अब स्थिति चिंताजनक हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही बीते दिन 488 लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गवाई।
इस तरह अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.31% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों को मुताबिक, देश में इस समय कोरोना के 21,13,365 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केस की दर 5.43% है। वहीं, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है। गुरुवार की तुलना में इसमें 3.69% की बढ़ोतरी हुई है।
केंद्र सरकार ने बताया है कि अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 160.58 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज मुहैया कराई जा चुकी है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 12.79 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मौजूद हैं।