देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तख दे दी है। लगातार बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बन रहे हैं। बीते शुक्रवार को सामने आए आकड़ों से लगता है कि भारत में तीसरी लहर पीक पर आ चुकी है। शुक्रवार को देश भर में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 12,72,073 हो गई है।
इसी बीच रहत की बात ये है कि करीब 1 लाख 9 हज़ार लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के फिलहाल देश में 5753 केस हैं। गुरुवार को ये अकड़े 5400 से ज़्यादा थे।
कोरोना के नए केसों में तेज इजाफे ने डेली पॉजिटिविटी रेट को बढ़ाते हुए 14.78 पर्सेंट तक पहुंचा दिया है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.83 फीसदी हो गया है। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज है। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों ने कोरोना टीके की पहली डोज ले ली है। देश भर में अब तक 155 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।