देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ़्तार में ब्रेक लग गया है। बीते दो दिन से कोरोना के दैनिक मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 38 हज़ार 18 नए मामले सामने आए है। इसके अलावा कुल 310 लोगों की इस वायरस से मौत हुई।
इस दौरान 1 लाख 57 हजार 421 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। कल की तुलना में आज कोरोना के 20 हजार 71 कम मामले आए हैं। सोमवार को कोरोना के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले सामने आए थे।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 17 लाख 36 हज़ार 628 पहुंच गई है। कुल रिकवर कर चुके लोगों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 हो गया है। अब तक इस कोविड-19 महामारी से देस में 4 लाख 86 हजार 761 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि, ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर अब 8 हजार 891 हो चुके हैं।