नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। वो दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर कार्यरत थे। वो पटेल नगर से विधायक हैं। राजकुमार आनंद जाटव समुदाय के बड़े नेता हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वह पार्टी की भ्रष्टाचार नीति से सहमत नहीं है।
राजकुमार ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहा है और ना ही किसी ओर से उन्हें कोई ऑफर मिला है। पार्टी छोड़ने से पहले कहा कि आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है।