नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उप्र और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले महीने होंगे। यहाँ भी 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
यह भी पढ़ें
गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरण में होंगे मतदान; 8 दिसंबर को रिजल्ट
पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में चली गोली , बाल बाल बचे; पकड़े गए हमलावर
इन जगहों पर होने हैं चुनाव
कई राज्यों में अगले महीने होने वाले उपचुनाव में 1 लोकसभा सीट तो 5 विधानसभा सीट शामिल है। उप्र के मैनपुरी की लोकसभा सीट जबकि, ओडिशा की पादमपुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।
मैनपुरी और रामपुर पर सबकी निगाहें
इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा सीट मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगी। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई थी। वहीं भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा के बाद सदस्यता रद्द होने के चलते रामपुर विधानसभा सीट खाली है। दोनों सीटें सपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है। दोनों पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
गुजरात में भी 5 दिसंबर को होने है चुनाव
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हाल ही में हुई है। राज्य में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ होगी। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 89 के लिए 1 दिसंबर को जबकि 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे।
ECI announces by-election date, ECI news, ECI latest news, ECI,