मजबूत दिखने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अपना चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी अपना पहला मुक़ाबला हारने के बाद LSG ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की और लगातार तीन मैच जीते उन्होंने अब तक गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है
भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई सुपर जायंट्स के लिए प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं कप्तान केएल राहुल, विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और युवा आयुष बडोनी भी काफी प्रभावशाली रहे है । लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेँगे
दूसरी ओर आरआर ने कुछ अच्छा क्रिकेट भी खेला है और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। रॉयल्स ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया है! हलाकि उनको अपने आखरी मुकलबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था ।
राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
RR:
जोस बटलर, यशस्वी जैस्वाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सेमसन, शिमरॉन हेतम्येर, रियान पराग, रवि आश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा
LSG:
के एल राहुल, क्विंटन डी कॉक, एविन लेविस, दीपक हूडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, जैसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रू तय, रवि बिश्नोई, आवेश खान