भारतीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबियत को लेकर सभी चिंतित हैं। होनी सुरीली आवाज़ से सभी के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हैं। 8 जनवरी को लता जी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। तब उनकी उम्र और सेहत को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया था।
फैंस लता जी के जल्द स्वस्थ हों जाने की दुआएं कर रहे हैं। उनके डॉक्टर्स भी उनकी सेहत से जुडी जानकारी फैंस के साथ सांझा कर रहे हैं। अब लता जी के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनकी तबियत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा-‘लता जी अभी भी ICU में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।’
बता दें कि लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है। उन्हें कोरोना के साथ-साथ निमोनिआ भी हुआ है। उनकी उम्र और तबियत को देखते हुए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। कुछ दिन पहले डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें 10-12 दिन तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, ताकी डॉक्टरों की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके।