नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। आम आदमी पार्टी यहाँ 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की साउथ ,नॉर्थ वेस्ट ,नई दिल्ली और वेस्ट दिल्ली पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार सकती है। वहीं, चांदनी चौक, ईस्ट दिल्ली और नॉर्थ सीट पर कांग्रेस पर लड़ सकती है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई मौकों पर कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे में देरी को लेकर नाखुशी जाहिर कर चुके थे. हालांकि, अब दोनों दलों के बीच चुनावी गठजोड़ हो गया है।
आप ने 4-3 के फॉर्मूले को लेकर जो तर्क दिया है, उसमें दावा किया गया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं की है। वहीं आप का एक ये तर्क भी है कि एमसीडी चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है। दिल्ली लोकसभा की सात सीटों पर इस वक्त बीजेपी का कब्जा है। 2019 के चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को ही जीत नहीं मिली थी।
फिलहाल इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकजुट होकर बीजेपी को प्रदर्शन दोहराने से रोकने की कोशिश में जुटी हैं।