विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों की राजनीती चरम पर है। दिल्ली में छठ पूजा को ले कर भाजपा की सियासी जंग तेज़ हो गई है। मनोज तिवारी सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास के बहार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच उन्हें चोट लग गई और वे घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कान में चोट आई है।
कान में आई चोट, सफदरजंग अस्पताल में हुए भर्ती
बता दें कि इस साल भी नदी किनारे व सार्वजानिक स्थलों पर छठ पूजा मनाने पर रोक है। इसके विरोध में मनोज तिवारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसी दौरान उन्हें चोट लगीं और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य ने राजधानी में लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार पर रोक के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की निंदा की। भाजपा नेता इस रोक को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि ‘छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की।’ इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि ‘सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।’