नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने आज शनिवार को यह जानकारी दी है। प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर सभी पार्टियों से मानसून सत्र के दौरान उत्पादक बहस और विधायी कार्यों में समर्थन की अपील की।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार रहने का अनुमान है। संसद का मानसून सत्र संसद भवन की नई इमारत में आयोजित हो सकता है, हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।