नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से चुनाव लडेंगे। पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। मीडिया को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने वाला होगा। इस चुनाव में युवा, किसान और महिलाएं जनविरोधी सरकार को हटाकर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लायेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की इस सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में शशि थरूर का नाम भी शामिल है। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि डी के सुरेश को बेंगलुरु रूरल से मौका दिया गया है। ज्योत्सना महंत को कोरबा से चुनाव में उतारा गया है। जबकि केसी वेनुगोपाल के अलाफूजा से मौका दिया गया है।
कांग्रेस की इस लिस्ट में डॉ. शिवकुमार दहारिया को जंगीर-चंपा से, ज्योत्सना महंत, कोरबा से चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनंद गांव से, राजेंद्र शाहू दुर्ग, विकास उपाध्याय रायपुर, तमराजध्वज साहू महसमुंड से, एचआर अल्गुर बीजापुर, अनंदस्वामी गद्दादेवारा हावेरीसे, गीथा शिवराज कुमार शिमोगा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।