नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में फंसे किंग खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका को ख़ारिज कर उसे 7 अक्टूबर तक कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। अब इस केस में NCB ने एक और आरोपी को पकड़ लिया है। बता दें कि आर्यन खान के दोस्त श्रेयस नायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आर्यन खान के एक और दोस्त को NCB ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार श्रेयस नायर, आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट स्कूल टाइम से काफी अच्छे दोस्त हैं। श्रेयस का नाम आर्यन और अरबाज़ की मोबाइल चैट्स से सामने आया है। बताया जा रहा है कि श्रेयस भी क्रूज़ शिप पर चल रही रेव पार्टी में शरीक होने वाला था, लेकिन किसी कारण से वो नहीं जा पाया। इसी के मद्देनज़र एनसीबी ने रविवार शाम को उसे पूछ-ताछ के लिए हिरासत में लिया। घंटों की पूछ-ताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हाई प्रोफाइल ड्रग पेडलर को भी NCB ने धर दबोचा
बता दें कि एनसीबी ने सोमवार को एक हाई प्रोफाइल ड्रग पेडलर को भी धर दबोचा। उससे भी कई घंटों तक पूछ-ताछ कि गई। जानकारी के मुताबिक इसी ड्रग पेडलर ने रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई किए थे। NCB ने उसके पास से एमडीएएफ की कई गोलियों के साथ मेफेड्रोन ड्रग बरामद की गई। ड्रग्स का आर्डर लेने के लिए पेडलर डार्क वेब का सहारा लेता था और पेमेंट के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल करता था। बताया जा रहा है पार्टी के आयोजकों ने अरबाज़ मर्चेंट के लिए स्पेशल कम्प्लीमेंटरी रूम बुक किया गया था, जिसमे जाते वक़्त सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
Also Read-आर्यन खान का हुआ मेडिकल टेस्ट, एनसीबी ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक आर्यन समेत आठों अरोपियतों की तलाशी में 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएएस की 22 गोलियों के साथ 1 लाख तक नगद कैश बरामद हुई, जिन्हे जब्त कर लिया गया है। पार्टी में ड्रग्स सेनेटरी पैड्स के बीच में रख कर, आइलेंस के कवर में छिपाकर और दवाइयों के डब्बों में रख कर लाई गई थी।