नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी भी हो गई है आज ही वो पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच अब कांग्रेस ने नीतीश कुमार तगड़ा निशाना साधा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट किया कि बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।
बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी।
बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे… https://t.co/v47tQ8ykaw
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 28, 2024
बिहार को जंगलराज में नहीं छोड़ सकते
इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि हम बिहार में बदलती राजनीतिक स्थिति से वाकिफ हैं, जब अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात आएगी तो हम एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। हम बिहार को जंगल राज में नहीं छोड़ सकते।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है एक बार फिर पाला बदलते हुए नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का दावा आज ही पेश करेंगे। वो शाम तक एनडीए के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। इसी के साथ बिहार में महागठबंधन टूट गया। इस घटनाक्रम से विपक्षी इंडी गठबंधन के सबसे बड़ा झटका लगा है।