भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार को हम सब को छोड़कर चली गई हैं। लता मंगेशकर के निधन से ना सिर्फ परिवार और उनके फैंस को दुख हुआ है बल्कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े-बड़े राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। सभी की आंखें नम थीं और चेहरे पर दुख।
क्या इसने थूका है ❓ pic.twitter.com/RZOa2NVM5I
— Arun Yadav 🇮🇳 (@BeingArun28) February 6, 2022
शाहरुख खान जो काफी समय से पैपराजी से दूर थे, वह भी लता मंगेशकर को विदा करने आए। हालांकि शाहरुख को लेकर एक गलत दावा भी किया जा रहा है जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग और एक्टर के फैंस काफी निराश हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस्लाम में दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारने का रिवाज है। बच्चों को हारी-बीमारी में झाड़-फूंक करायी जाती है, ये अमूमन सबको पता है। शाहरुख खान ने दुआ पढ़ी और फूंक कर रस्म पूरी की।
इतने गमगीन मौके पर बेहूदा सवाल उठाने वालों को सच का तो पता है पर आदत से मजबूरी भी कोई चीज होती है। https://t.co/HFHpIFDz3D
— Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) February 6, 2022
दरअसल शाहरुख़ खान ने लता जी के लिए दुआ पढ़ी और फिर मास्क नीचे कर उनके पैरों के पास फूका जो की दुआ का हिस्सा है। उनके इसी वीडियो पर घमासान मच गया है। किंग खान का ये वीडियो शेयर कर लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने लता जी के पार्थिव शरीर पर थूका है ? इस वीडियो से शाहरुख़ पर ‘थूक जिहाद’ के आरोप लगाए जाने लगे। इस तरह का नैरेटिव सामने आने के बाद कई लोगों ने इस फूंक के पीछे का कारण भी बताया।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद पूरा देश एक साथ उनकी यादों के साथ जुड़ा रहा। सभी ने अपने तरीक़े से लता दीदी को सम्मान दिया जिसकी वह हक़दार थीं। वह हिंदुस्तान की आवाज़ थी।अंतिम यात्रा में भी हिंदुस्तान को जोड़ कर गयी।
ऐसी बेला में दुआ में भी नफ़रत खोजने वालों को इग्नोर करें pic.twitter.com/GuEUmBf3PU— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 6, 2022
ये फूंक इस्लाम में दुआ पढ़ने के बाद मारी जाती है। ये दुआ का ही एक हिस्सा है। इसमें थूकने जैसा कुछ भी नहीं है। इस वीडियो पर खड़े हुए विवाद से कुछ लोगों की मानसिकता पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। लोग दुआ की ‘फूंक’ को ‘थूक’ का नाम दे कर अपनी सियासत में जुट गए।