Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

पीएम मोदी ने दी नितिन नबीन को बधाई, बोले – आप मेरे भी बॉस

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। 45 वर्षीय नितिन नबीन पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और प्रधानमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पार्टी की निचली इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक पूरी प्रक्रिया भाजपा के संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई है। उन्होंने देशभर के कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा कि हाल के वर्षों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष जैसे महत्वपूर्ण अवसरों ने पार्टी के राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत किया है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भाजपा के संगठनात्मक सफर को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। इसके बाद वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ लगातार तीन बार केंद्र में सरकार बनाने का मुकाम हासिल किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे खुद को सबसे पहले भाजपा का कार्यकर्ता मानते हैं और अब नितिन नबीन पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनके भी “बॉस” हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की जिम्मेदारी केवल भाजपा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। पीएम ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन अपने युवा जोश और संगठनात्मक अनुभव के बल पर पार्टी को आगे ले जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने आने वाले 25 वर्षों को भारत के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा कि यही वह दौर है जिसमें विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जाना है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने देश में बड़े सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं और आधुनिक सोच के साथ संगठन को नई दिशा दे सकते हैं।

पीएम मोदी ने भाजपा को एक राजनीतिक दल से बढ़कर एक संस्कृति और परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी पद से नहीं, बल्कि प्रक्रिया और मूल्यों से चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जड़ें स्थानीय स्तर पर मजबूत हैं, इसी कारण पार्टी देशभर में क्षेत्रीय आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।

सरकार और संगठन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की परंपरागत चुनौतियों को तोड़ा है। बीते 11 वर्षों में पार्टी ने कई राज्यों में पहली बार अपने दम पर सरकारें बनाई हैं और लगातार चुनावी सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता भाजपा की पहचान बन चुकी है।

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और जनकल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान और आदिवासी समुदाय के लिए शुरू की गई योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा ने नीतियों को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारा है।

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश” है। उन्होंने घुसपैठ, राष्ट्रीय सुरक्षा और विपक्षी दलों की राजनीति पर भी निशाना साधा। कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पतन के कारणों की समीक्षा करने से बचती रही है और इसी वजह से जनता का विश्वास लगातार उससे दूर होता गया है।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

लखनऊ में विराट हिन्दू सम्मेलन, एकता-समरसता और सांस्कृतिक जागरण का दिया संदेश

Next Post

झांसी : लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या, शव के किये टुकड़े, रोज एक अंग जलाता था, इस तरह खुला राज

Advertisement