भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंटरी मीटिंग में पीएम मोदी ने सभी सांसदों को आड़े हाथों लिया है। सदन में ना उपस्थित होने वाले सांसदों को पीएम ने दो-टूक नसीहत देते हुए कहा, ‘आप खुद को बदलिए नहीं तो हम बदलाव करेंगे।’ पीएम ने कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि ‘अनुशासन में रहें, समय से आएं और अपनी बारी होने पर ही बोलें।’
‘संसद की कार्यवाही और बैठकों में नियमित रहें’-मोदी
पीएम ने सांसदों को बच्चों कि तरह बर्ताव ना करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, ‘संसद की कार्यवाही और बैठकों में नियमित रहें और लोगों के हित में काम करें। यह मेरे लिए अच्छा नहीं है कि मैं आपकी अनुशासनहीनता को लेकर परेशान रहूं और आपको बच्चों की तरह ट्रीट करूं। बच्चों को भी एक ही बात कई बार कही जाए तो उन्हें पसंद नहीं आती है।’
सूर्य नमस्कार करने की दी सलाह
बैठक शुरू होने से पहले उनका सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करने के लिए मिला। पीएम ने उन्हें सूर्य नमस्कार करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि ‘आप सभी सूर्य नमस्कार करें और हुए संसद में अटेंडेंस की प्रतियोगिता में भाग लें। इससे आप सभी स्वस्थ रहेंगे।’