राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को विशेष ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचेंगी। भारतीय रेलवे उन्हें नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से लेकर मथुरा के पास वृंदावन रोड स्टेशन तक लाएगा।
शानदार ट्रेन से विशेष यात्रा
महाराजा एक्सप्रेस, जिसे आईआरसीटीसी सर्दियों में हाई-एंड पर्यटकों के लिए संचालित करता है, दुनिया की सबसे लक्ज़री ट्रेनों में से एक है। इस यात्रा के लिए 18 डिब्बों की विशेष रचना की गई है, जिसमें 12 डिब्बे महाराजा एक्सप्रेस के एक प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट और लाउंज राष्ट्रपति व उनके स्टाफ के लिए पावर कार रेलवे अधिकारियों के लिए 2 एसी डिब्बे शामिल होंगे।निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में दो इंजन लगाए जाएंगे एक संचालन के लिए और दूसरा बैकअप के तौर पर। ट्रेन सुबह 8 बजे सफदरजंग से रवाना होगी और करीब 10 बजे वृंदावन रोड पहुंचेगी।
धार्मिक स्थलों का दर्शन
राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वे सुदामा कुटी जाएंगी और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन भी करेंगी। शाम को वे यहीं से वापसी यात्रा पर रवाना होंगी।यात्रा का मार्ग दो अलग-अलग जोनों उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है। दोनों जोनों को सुचारू संचालन के लिए करीबी समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
मथुरा और वृंदावन में 4000 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात पीएसी की 8 कंपनियां (करीब 1000 जवान) लगाई गईं
अधिकांश रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित शहर के सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली से आए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय पुलिस और एजेंसियां भी चौकसी में जुटी हैं।यह यात्रा राष्ट्रपति की निजी धार्मिक यात्रा मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के स्थान पर राज्य के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण वृंदावन रोड स्टेशन पर अधिकारियों के साथ उनका स्वागत करेंगे।