कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर सीधा प्रहार किया है। उनके बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी में ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। शुक्रवार को आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के एक कर्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राहुल ने हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के बीच अंतर किया। राहुल ने कहा कि ‘हम पूछते हैं कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म में क्या अंतर है? यह एक सीधा सा तर्क है – अगर आप हिंदू हैं तो आपको हिंदुत्व की आवश्यकता क्यों है? आपको इस नए नाम की आवश्यकता क्यों है?’
‘सिख-मुस्लमान को पीटना है हिंदुत्व?’-राहुल गांधी
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा ‘क्या सिख या मुसलमान को पीटना हिंदू धर्म है? हिंदुत्व तो निश्चित रूप से यही है। यह किस (हिंदू) किताब में लिखा है? मैने इसे नहीं देखा है। मैंने उपनिषद पढ़े हैं। लेकिन मैंने इसे वहां भी नहीं पढ़ा है।’ कांग्रेस नेता के बयान से भड़क कर बीजेपी ने भी पलट वार किया है। संबित पात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा ‘ये दुख की बात है कि कांग्रेस हिंदुत्व पर ऐसे बयान दे रही है।’
संबित पात्रा ने लिया राहुल गांधी को आड़े हाथ
संबित पात्रा ने कहा, ‘सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और आईएसआईएस की तुलना हिंदू धर्म से की। शशि थरूर कहते हैं ‘हिंदू तालिबान’। दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर जैसे नेता हिंदू धर्म के खिलाफ ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह कोई संयोग नहीं है। यह राहुल गांधी हैं, जिन्होंने दूसरों को हिंदू धर्म के खिलाफ इस तरह के बयान देना सिखाया है।’
Also Read-सीएम योगी आदित्यनाथ बोले ‘अयोध्या जैसे भव्य तीर्थ नगर में तब्दील होगा मथुरा’