भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश अब कोरोना को मात देता दिख रहा है। दो दिनों से देश में कोरोना के मामले 20 हज़ार से भी कम रहे। बीते 24 घंटे में 16,051 संक्रमित मरीज़ मिले। इसके साथ ही 206 लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गवाई।
वायरस से ठीक होने वालों की बात करें तो कुल 37,901 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। इससे कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्या 4,21,24,284 हो गई है। फिलहाल रिकवरी दर 98.33% है।
बता दें कि देश में इस वक़्त कोरोना के 2,02,131 एक्टिव केस हैं। रविवार को देश भर में 8,31,087 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.01 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 175.47 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।