देश में कोरोना वायरस की रफ़्तार में कुछ ब्रेक लगा है। मामलों में गिरावट दर्ज की गई है जो की राहत की बात साबित हो रही है। आज यानि 25 जनवरी को बीते दिन के मुकाबले 50 हज़ार कम केस दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 के करीब दो लाख 55 हजार केस रजिस्टर हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले सामने आए हैं। इस वायरस की वजह से 614 संक्रमितों की मौत हुई है। बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस के 22 लाख 36 हजार 842 एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं इस वक्त देश में पॉजिटिविटी रेट 15.52 फीसदी हो गया है।
कोरोना वायरस के टेस्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में देश में 16 लाख 49 हजार 108 कोविड टेस्ट हुए। भारत में अब तक 71 करोड़ 88 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है। देश में अब तक 162 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।