इंदौर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। इस दौरान उनको इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये धमकी भरा पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला है। फिलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें
आतंकवाद के चलते हमने गंवाईं कीमती जानें, किया बहादुरी से मुकाबला: पीएम मोदी
चीन ने ताइवान पर हमला किया तो होगी पुतिन जैसी ग़लती: अमेरिकी जनरल
अज्ञात व्यक्ति ने छोड़ा पत्र
मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के जूनी इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र छोड़ा था। जब दुकान के मालिक की नजर इस पर पड़ी तो उसने वो पत्र पुलिस को सौंप दिया। इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई है।

डीसीपी ने की पत्र की पुष्टि
डीसीपी इंटेलीजेंस रजत सकलेचा ने भी धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये पत्र उज्जैन से आया है। दरअसल इस पत्र में एक विधायक के नाम का भी जिक्र है।
24 अक्टूबर से मप्र में शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में शुरू हुई थी। पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में पंजाब के कीर्तनकर ने खालसा कॉलेज में प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की आलोचना की थी। साथ ही ये भी कहा था कि वह फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
Threatening to blow up Rahul Gandhi, Threatening to Rahul Gandhi, Rahul Gandhi,