आखिर जिसका डर था वो ही हुआ। भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। कोरोना की कर्कश आवाज भारत की स्वर कोकिला को लील गई। आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने 6 फरवरी और 7 फरवरी 2022 को राष्ट्रिय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के लिए रवाना होंगे। लाता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचेंगे। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवा जी पार्क में रखी जाएगी। बता दें कि उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।
लता जी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए संदेश देती थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे अपने कमरे में ही ज्यादा समय गुजारती थीं। उनके घर के एक स्टॉफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।