पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रविवार को स्पाइसजेट का विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गया। हादसे में कम से कम 40 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। हादसा उस समय हुआ जब स्पाइसजेट का विमान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार 40 में से कम से कम 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि तूफान में विमान कैसे फंस गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि दस यात्रियों की हालत गंभीर है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। तूफान की वजह से प्लेन हवा में ही गोता खाने लगा था।
Around twelve passengers were injured due to severe turbulence on a #SpiceJet Mumbai-Durgapur flight while it was descending for the destination airport.
Read more here: https://t.co/5tWstLuiFd pic.twitter.com/VysuYmuzEn
— Hindustan Times (@htTweets) May 2, 2022
गोता खाते वक्त प्लेन के केबिन में लोड सामान यात्रियों के ऊपर गिर गया। एक आधिकारिक बयान में, स्पाइसजेट ने कहा कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली उसकी बोइंग बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-945 को उतरते समय गंभीर खतरे का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। स्पाइसजेट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया है और कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है।