जम्मू कश्मीर स्थित श्रीनगर के जेवन इलाके में बीती रात आतंकी हमला हुआ। यहां सुरक्षाबलों की नौवीं बटालियन के सशस्त्र बल की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 12 जवान घायल हो गए। घायल जवानों की हालत अभी गंभीर बानी हुई है।
हमले में 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 12 जवान घायल
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पुरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की और इस घटना को अंजाम दिया। बता दें कि सुरक्षाबल की ये बस बुलेटप्रूफ नहीं थी, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई।
सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने जानकारी दी कि ‘इस अटैक में पुलिस के एक एएसआई और कांन्स्टेबल शहीद हो गए हैं। डीजीपी के मुताबिक, लगातार हो रही कार्रवाई से आतंकी बौखला गए हैं और हताशा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। हमने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर इलाके में आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जल्दी ही उन्हें मार गिराएंगे।’