क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन के साथ-साथ अब अनन्य पांडे की मुश्किलें भी लगातार बढ़ रही हैं। बीते दिन अनन्या के घर पर NCB की टीम पहुंची थी। अभिनेत्री से एनसीबी ने पूछ-ताछ भी की, जिसके बाद कुछ एहम खुलासे भी हुए। बता दें की अनन्या और आर्यन खान के बीच हुई बात चीत सामने आई है।
अनन्या के फ़ोन से मिली ड्रग्स चैट्स
एनसीबी ने अनन्या को व्हाट्सप्प चैट्स के हवाले से केस में शामिल किया। चैट्स में आर्यन खान और अनन्या पांडे गांजा लेने की बात कर रहे थे। आर्यन ने अनन्या से पूछा कि ‘क्या गांजा अरेंज हो सकता है ?’ इसपर अनन्या कहती हैं, ‘हां मैं अरेंज करवा दूंगी।’ NCB ने जब अभिनेत्री से इस चैट के बारे में सवाल किये तो उन्होंने कहा कि ‘वो आर्यन के साथ मज़ाक करती थीं।’
NBC ने एक ड्रग पेडलर को भी धर दबोचा
जानकारी के मुताबिक अनन्या के मोबाइल से ऐसी और चैट्स भी सामने आई हैं जिनके विषय में एनसीबी उनसे अलग-अलग पूछ-ताछ करेगी। अभिनेत्री के घर पर गुरुवार को NCB ने छापा मारा था। छापे के बाद अनन्या से एनसीबी की टीम ने लम्बी पूछताछ की थी। बीती रात एनसीबी के हाथ एक बड़ी लीड लगी, जिसके ज़रिये एक ड्रग तस्कर को धार दबोचा गया। आज अनन्या और पेडलर क साथ पूछ-ताछ की जाएगी।
Also Read-अन्नया पांडे को करना पड़ सकता है ‘Struggle’, पड़ा NCB का छापा