राम नगरी अयोध्या में इस बार बेहद खास स्वरूप में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 1 नवंबर से 6 नवंबर तक होगा, जिसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाएंगे। तो वही राम कथा पार्क पर भगवान श्री राम के आगमन और उनके राज्याभिषेक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी किया जाएगा। इन सब कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से श्री राम शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसको लेकर अयोध्या के सरयू तट से लेकर मठ मंदिरों तक के रास्तों को संवारने का कार्य किया जा रहा है।
जलाए जाएंगे 9 लाख दीप
अयोध्या में 30 आकर्षक गेट बनाए जाएंगे। तो वही राम की पैड़ी पर लेजर शो व प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 1 नवम्बर से शुरू हो जायेगा। 2 नवम्बर को रिर्हसल एवं टूर एण्ड टैवेल्स के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं 3 नवम्बर को सुबह सबसे पहले श्रीराम शोभायात्रा के रूप में अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक रामायण के प्रसंगों पर तैयार 11 झांकियों को निकाला जाएगा। वहीं राम की पैड़ी पर लेजर शो सहित होलोग्राफी, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी भी किया जायेगी।
एलईडी वैन और स्क्रीन के ज़रिये शहर भर में होगा प्रसारण
बता दें कि 70 प्रमुख स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी वैन के द्वारा इस प्रकरण का लाइव टेलीकास्ट पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर दिखाया जाएगा। तो वहीं रामकथा पार्क पर भगवान के पुष्पक विमान से आगमन के बाद स्वागत राज तिलक किए जाने के दौरान हेलीकाप्टर द्वारा आकाश से पुष्प वर्षा की जाएगी जिसके बाद विदेशी रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
Also Read-हरदोई में छात्रा बनी एक दिन की एएसपी, सुनी जनता की समस्याएं