आज जिन मंदिरों के बारे में हम आपको बताने जा रहा है, उनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां लोगों ने इंसान से लेकर कुत्ते तक को अपना भगवान मना लिया और उनकी पूजा करनी शुरू कर दी। आइए जानते है उन अजीबोगरीब मंदिर के बारे में –

हवाई जहाज गुरुद्वारा, पंजाब – पंजाब के इस गुरुद्वारे में लोग हवाई जहाज दान करते हैं। लोग विदेश जाने से पहले प्रार्थना मांगने आते हैं ताकि उनका वीजा अप्रूव हो जाए।

सचिन तेंदुलकर का मंदिर, बिहार – नेता मनोज तिवारी ने अपनी जमीन पर सचिन तेंदुलकर का मंदिर बनवाया था। लोग सचिन को क्रिकेट का भगवान मानते है। इस बात को मनोज तिवारी ने गंभीरता से ली है।

मोटरसाइकिल का मंदिर, जोधपुर हाईवे – जोधपुर हाईवे पर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस उसकी बाइक को थाने ले आई। लेकिन बाइक गायब हो गई। बाइक पुलिस को घटनास्थल पर मिली। तब गांव के लोगों ने उस एक्सीडेंट में मारे गए व्यक्ति की याद में एक मंदिर बनवाया। इस मंदिर में बाइक की पूजा की जाती है।

अमिताभ बच्चन का मंदिर, कोलकाता – साल 2012 में संजय पाटोदिया नाम के एक फैन ने ये मंदिर बनवाया था। दरअसल, वो खुद को फैन नही बल्कि अमिताभ का भक्त मानता है।

सोनिया गांधी का मंदिर, तेलंगाना – साल 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना के वक्त कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी जी की मूर्ति स्थापित करके एक मंदिर बनवाया था।

रावण का मंदिर, मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश के एक गांव में रावण की पूजा की जाती है। यहां लोग रावण को भगवान की तरह मानते हैं और दशहरा भी नहीं मनाते।

कुत्तो का मंदिर, कर्नाटक – तेलंगाना में रहने वाले एक दंपति ने कुत्तों का एक मंदिर बनवाया है और यहां रोज पूजा भी की जाती है।

ब्रह्मा बाबा टेंपल, जौनपुर – ब्रह्मा बाबा का मंदिर बड़ा ही अनोखा है लोग ब्रह्मा बाबा को खुश करने के लिए मंदिर में घड़ी दान करते हैं।

गाटा लूप मंदिर, मनाली हाईवे – मनाली हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक के ड्राइवर का साथी प्यास से मर चुका था। इस घटना के बाद एक आत्मा लोगों से पानी मांगती थी। फिर वहां के लोगों ने प्यास से मारे गए उस व्यक्ति की याद में एक मंदिर बनवाया। यहां लोग पानी की बोतल दान करते हैं।